प्रदेश भर के गोस्वामी समाज 7 दिसंबर को राजिम में जुटेंगे…भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय रहेगी मुख्य अतिथि..
November 25, 2022
रायपुर 25 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज पं. क्रं. 1657 के द्वारा भगवान दत्तात्रेय जयंती प्राकट्य महोत्सव प्राचीन धर्म नगरी राजिम में 7 दिसंबर को मनाएंगे।
आयोजक समिति के अध्यक्ष गरियाबंद जिला वरिष्ठ काशी पुरी कुंदन जी ने बताया कि प्रतिवर्ष सनातन दशनाम गोस्वामी समाज धर्म नगरी राजिम में भगवान दत्तात्रेय कि प्राकट्य महोत्सव मनातें आ रहें है, जिसमें प्रातःकाल भगवान कि पुजा आरती कर सत्यनारायण कथा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाती है। लेकिन इस वर्ष अभी प्रांतीय नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का समाज के सभी महंत गण, वरिष्ठ जनों और संरक्षक कि गरिमामय उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे।
समाज के वरिष्ठ पुरी जी ने बताया कि उक्त समारोह के लिए पुरे प्रांत के सहयोग से एवं आयोजन समिति गरियाबंद जिला ने पुरी तैयारी कर ली है। जिसमें मुख्य अतिथि के लिए राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय जी, अध्यक्षता पूर्व सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र चंदूलाल साहू जी, विषेश अतिथि में श्रीमती रेखा राजु सोनकर जी अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम, पुष्पा गोस्वामी जी, सभापति नगर पंचायत राजिम, अति विशिष्ट अतिथि में समाज के श्रध्येय मंहत गण, संस्थापक एवं संरक्षक महोदय रहेंगे।

प्रांतीय अध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी जी ने बताया कि भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव धर्म नगरी राजिम में विगत अनेकों वर्षो से मनाते आ रहे है, जिसमें समाज के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष एवं गोस्वामी समाज के बंधुवर उक्त आयोजन में सम्मिलित होकर कार्यक्रम कि शोभाएं को गौरवान्वित करते है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि धर्म नगरी सनातन काल से भगवान दत्तात्रेय एवं भगवान राजीव लोचन जी महाराज का अपार आशिर्वाद हमारे गोस्वामी समाज को मिलता आ रहें है और मिलेगा भी। इसके लिए हमारे गोस्वामी समाज आयोजक समिति को शुभकामनाएं देते हुए समाज कि हितप्रिय आयोजन भगवान दत्तात्रेय कि प्राकट्य महोत्सव पर बहुत बहुत बधाई देते हैं।

प्रांतीय संरक्षक महोदय उमेश भारती जी ने कहा कि समाज को सही दिशा में उच्चतम शिखर पर अपने समाज को ले जाएं वहीं सच्चा पदाधिकारी, आज हमारे समाज पुरे विश्व में अपनी ख्याति क़ायम किए हैं। गोस्वामी समाज किसी कि देन नहीं है इतिहास गवाह है हमारे अराध्य देव शंकराचार्य जी ने देश भ्रमण कर समाज को विकसित करने का कार्य किए है। आज उसी कि अनुसरण पर हमारे गोस्वामी समाज कार्य कर रहे है। मैं इस आयोजन हेतु आयोजक समिति एवं जिला गरियाबंद के गोस्वामी समाज के पदाधिकारी, समाज जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
प्रांतीय महासचिव भूपेंद्र पुरी गोस्वामी ने कहा कि हमारे अराध्य देव भगवान शिव कि अवतार भगवान दत्तात्रेय कि जंयती को धर्म नगरी राजिम ( राजीव लोचन) में हमारे गोस्वामी समाज के द्वारा हर्षवर्धन के साथ मनाते है। जिसमें प्रदेश भर के गोस्वामी समाज एकजुट होंगे। वही महासचिव जी ने सभी एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निवेदन किया है।



