संजीव झा , 16 नवंबर  को सुबह 8 बजे नियमित विमान से रायपुर आगमन ..

संजीव झा , 16 नवंबर को सुबह 8 बजे नियमित विमान से रायपुर आगमन ..

November 15, 2022 0 By Central News Service

आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा 16नवंबर22 को रायपुर आ रहे है ,संगठन विस्तार पर रहेगा फोकसकोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप।

रायपुर,15 नवम्बर : आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक एवम् छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी संजीव झा 16नवंबर22 को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर आ रहे है । पार्टी के निरंतर चल रहे संगठन विस्तार और फंड रेजिंग कार्यक्रम और पार्टी प्रवेश पर विशेष फोकस रहेगा।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा, दिल्ली से आने वाले नियमित विमान से 16नवंबर22 को सुबह 8बजे रायपुर विमानतल पहुचेंगे वहां रायपुर जिले के कार्यकर्ता और प्रदेश पदाधिकारी गण उनका स्वागत करेंगे।

प्रदेश प्रभारी संजीव झा के मार्गदर्शन और रणनीतिक निर्देशानुसार भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी एक बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी युद्ध स्तर पर कर रही है।
प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है , शिक्षा का स्तर बदहाल है और स्वास्थ्य सेवाए सिर्फ खानापूर्ति के रूप में चल रही है इसलिए आम आदमी पार्टी इन तीनों ही मुद्दों के साथ प्रदेश वासियों के पास जायेगी।
है. प्रदेश के लगभग बीस हजार गांवों की यूनिटों में इंचार्ज बनाने की प्रक्रिया चल रही है,जो आने वाले दिनों में पूरी कर ली जायेगी। इसके साथ ही पार्टी जल्द ही भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों को लेकर अपना प्रदेशव्यापी अभियान शुरू कर अपने मजबूत संगठन के द्वारा गांव गांव तक पहुंचेगी ।

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की मिशन2023 की तैयारी अब जोर पकड़ चुकी है जो प्रदेश वासियों के प्यार और निरंतर सहयोग से एक ईमानदार सरकार बना कर ही दम लेगी।