“डागा कन्या महाविद्यालय में “वनस्पति विज्ञान” की प्रयोजनीयता पर व्याख्यान माला का आयोजन ।”
November 15, 2022रायपुर ,15 नवम्बर : कचहरी चौक स्थित श्रीमती पी.जी.डागा कन्या महाविधालय में वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से विषय -“Emerging Trends in Plant Sciences”की प्रयोजनीयता और छात्राओं का भविष्य विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता ‘डा.नीतू हरमुख’ वनस्पति विभाग शासकीय दू.धा.कन्या पीजी महाविधालय से उपस्थित रही।

मुख्य वक्ता ने प्रारंभिक विषय ज्ञान से लेकर प्रोट्योमिक्स और मेटाबोलोमिक्स से छात्राओं को उन्होने अवगत कराया और साथ ही कोविड के समय में औषधीय वनस्पतियों को रोग प्रतिरोधक के रुप में उपयोगी बताया आपने व्याख्यान देते हुए कहा कि

वनस्पति विज्ञान में पी. एच. डी के अलावा और भी कैरियर संभावनाएँ हैं। उन्होंने छात्राओं के अनेक प्रश्नों का रोचक ढंग से उतर भी दिया ।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ टिंकी कन्नौजे एवं समापन डाॅ. किरण पांडे ने किया
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य आदरणीय डाॅ.संगीता घई, डाॅ. आराधना सिंह, डाॅ रानी पुष्पा,कु.अदिती ,कु. कुसुम उपस्थित रही ।



