सफाई कर्मचारीयों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पुर्णकालीन कलेक्टर दर की मांग..

सफाई कर्मचारीयों ने अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पुर्णकालीन कलेक्टर दर की मांग..

June 25, 2022 0 By Central News Service

बागबाहरा 25 जुन 2022/ -छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ बागबाहरा के बैनर तले 24 जून को अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी सैकड़ो के संख्या मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं रैली कर अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।

स्कूल सफाई कर्मचारी संघ अंशकालीन से पूर्ण कालीन कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान करने के मांग को लेकर 11 वर्षों से संघर्षरत है। संघ के जिला सचिव मानिक लाल टंडन ने बताया कि अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों का नियुक्ति सन 2011 में की गया है। पुरे छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय स्कूलों मे 43301 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। जिन्हें मानदेय के रूप में मात्र 23 सौ रुपये भुगतान किया जाता है जो वर्तमान महंगाई के समय में इतने कम मानदेय में परिवार का पालन पोषण करना संभव नहीं है। इससे हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है और जीवन यापन करना कठिन हो गया है।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 2018 विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर 10 दिन में आप लोगो का मांग को पूरा किया जाएगा। लेकिन आज 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक मांग को पूरा नहीं किया गया है।

सफाई कर्मचारियों के मांग के समर्थन मे श्रीमती स्मिता हितेश चन्द्राकार अध्यक्ष जनपद पंचायत बागबाहरा ने धरना स्थल मे उपस्थित होकर सफाई कर्मचारीयों के मांग को जायज बताते हुऐ कर्मचारीयों के मांगों पुर्ण कराने मे सहयोग प्रदान करने कि बात कही गई साथ ही कर्मचारियों का शोषण हो रहा है बताया गया।

संघ के ब्लाक अध्यक्ष कमल़ेश्वर चंद्राकर ने मांग है कि उन्हे अंशकालीन से पुर्णकालीन करते हुऐ कलेक्टर दर पर मानदेय भुगतान किया जाये साथ ही सरकार अगर इनके मांगों को संज्ञान मे लेकर मांग पुरा नही करते है। तो आगामी समय उग्र आंदोलन करने कि चेतावनी दी है। इस दौरान स्कूल सफाई कर्मचारी धरना एवं रैली मे बड़ी संख्या मे उपस्थित हुऐ।