28.00 लाख का फर्जी भुगतान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मीरा बघेल की निलबंन की मांग

June 2, 2022 0 By Central News Service


सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्राप्त जानकारी अनुसार कोविड -19 के द्वितीय लहर में कोविड केयर सेंटर चिकित्सालय माना रायपुर में अप्रेल 2021 से जून 2021 तक अतिरिक्त मानव संसाधन हेतु यूनिसेफ सहायतार्थ राशि से रायपुर जिले के कार्याल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 28.00 लाख रूपये संचालक स्वास्थ्य सेवाये रायपुर के पत्र क्रमांक/लेखा/सेल-3/2021/22/310 रायपुर दिनांक 16.09.2021 के निर्देशानुसार बजट आबंटन की स्वीकृती प्रदान की गई थी, राशि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के खाते मे हस्तान्तरित की गई थी, तथा हस्तांतरित राशि के व्यय हेतु संचालक महोदय द्वारा दिशा निर्देश जारी किया गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा यूनिसेफ छ.ग. के सहायतार्थ राशि से डाक्टर फार यू नामक संस्था ,शिवाजी नगर ,मुम्बई (म.रा.) के सहयोग से कोविड केयर सेंटर एवं आइसोलेशन सेंटर के संचालन हेतु आवश्यक संसाधनो, भोजन एवं परिवहन व्यवस्था के तहत कोविड -19 के कार्य हेतु 2 माह सेवाये लिए जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृती प्रदान की गई थी।
कोविड केयर सेंटर चिकित्सालय माना रायपुर में अप्रेल 2021 से जून 2021 तक डाक्टर फार यू नामक संस्था को मानव संसाधन चिकित्सा विशेषज्ञ ,काउसंलर,स्टॉफ नर्स एवं अन्य स्टाफ के नाम से लगभग 28.00लाख रूपये का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बिना किसी कार्य के बिना भौतिक सत्यापन किये तथा उक्त राशि के देयको को बिना सत्यापन किये ही (स्टाक पंजी में एंन्ट्री नही है) भुगतान किया गया है ,संघ को प्राप्त जानकारी अनुसार डाक्टर फार यू नामक संस्था को भुगतान के लिए राशि संदेहास्पद है ,क्योंकि डाक्टर फार यू नामक सस्था द्वारा माह अप्रैल 21 से जून 2021 तक उपरोक्त उल्लेखित सुविधाएं उपलब्ध नही कराई गयी थी,उक्त भ्रष्टाचार कृत्य के लिए डॉ.मीरा बघेल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निंलबन करते हुए संघ के प्रांताध्यक्ष ओ.पी.शर्मा द्वारा इसकी शिकायत , सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन (सी.बी.आई.) भिलाई छ.ग ,महानिदेशक ,आर्थिक अपराध अन्वेषन ब्यूरो , माननीय मुख्यमंत्री,छ.ग.शासन , माननीय स्वास्थ्य मंत्री छ.ग.शासन,मुख्य सचिव,छ.ग.शासन , प्रमुख सचिव ,स्वा.परिवार कल्याण विभाग, संचालक स्वास्थ्य सेवाये ,कमीशनर रायपुर एवं जिला कलेक्टर रायपुर को मय दस्तावेज के साथ प्रस्तुत करते हुए विस्तृत जांच करने की मंाग की गई।
उपरोक्त जानकारी आलोक मिश्रा महामत्री छ.ग.प्रदेश स्वा.कर्मचारी संघ द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया।