रायपुर से झारखंड जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स कि बस अनियंत्रित होकर पलटी 11 यात्री घायल.. स्थानीय लोगों ने कि घायलों कि मदद…

रायपुर से झारखंड जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स कि बस अनियंत्रित होकर पलटी 11 यात्री घायल.. स्थानीय लोगों ने कि घायलों कि मदद…

February 2, 2022 0 By Central News Service


रायपुर 02 फरवरी 2022/ रायपुर से झारखंड रांची जा रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हुआ है। बस के पलटने से 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 1 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर हाईवे पर रांची जा रही यात्री अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा सुबह 5 बजे रायडीह पुल के पास हुआ। हादसे में 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 1 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को कुनकुरी अस्पताल रिफर किया गया।

जानकारी के मुताबिक रायपुर से रांची चलने वाली महिंद्रा बस,बुधवार की सुबह कुनकुरी से जशपुर के लिए रवाना हुई रही। बस अभी दुलदुला थाना क्षेत्र के चराईडांड के पास पहुंची थी कि एक तीखे मोड़ में तेज रफ्तार बस, चालक के काबू से बाहर हो गई और अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गई। रात के अंधेरे में हुए हादसे से बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

बस पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय रहवासी घर से बाहर निकल आए। उन्होंने बस में फंसे हुई मुसाफिरों को बाहर निकालने के साथ ही घायल यात्रियों की मदद के लिए एम्बुलेंस और पुलिस विभाग को सूचना दी। घायल यात्रियों को कुनकुरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में बीते साल 326 सड़क हादसों में 211 लोगो ने जान गवाई थी और 196 घायल हुए थे।

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक जिले में साल 2020-21 में हुए 246 हादसों के मुकाबले 2021-22 में बढ़ कर 326 हो गई है। जाहिर है,हादसों के इस ग्राफ के बढ़ने से मृतको और घायलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। 2020 में हादसों में 154 यात्रियों ने जान गवाई थी,वही 2021 में यह संख्या बढ़ कर 211 हो गई है। हादसों के इन लगातार बढ़ते हुए आंकड़ों के लिए नशा और लापरवाही प्रमुख कारण है।