
बागबाहरा नपा एल्डरमेन के अभद्र व्यवहार के कारण 160 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर..
January 19, 2022महासमुंद 19 जनवरी 2022/ जिलें के बागबाहरा नगर पालिका में कलम बंद हड़ताल किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक यह हड़ताल अभद्र व्यवहार के विरोध में किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरनाथ दुबे के साथ एल्डरमैन नवनीत सलूजा पर अभद्र व्यवहार करने आरोप है। नगर पालिका के अधिकारी ने एल्डरमैन नवनीत सलुजा पर अपने कार्य को कराने एवं अभद्र पुर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर बैठ गए है, पालिका अधिकारी के साथ उनके स्टाफ के लोगों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।
नगर पालिका के करीब 160 कर्मचारी नगरपालिका में हड़ताल पर बैठे है। और अपनी मांगे पूरी करने की मांग कर रहे है। पानी एवं सफाई व्यवस्था को छोड़कर पालिका के बाकी सब काम बंद करा दी है।


