
वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा जन जागरण अभियान.गिरीश दुबे
November 15, 2021वार्ड स्तर पर चलाया जा रहा जन जागरण अभियान.गिरीश दुबे
रायपुर 15 नवम्बर 2021। देश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर कांग्रेस ने जन जागरण अभियान की शुरुआत कर दी है।यह पदयात्रा अब वार्डों में गली मोहल्ले में घूमेगी।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि देश में बढ़ती हुई महंगाई पेट्रोल.डीजल की कीमतें घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दामों को नियंत्रित करने में केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है भाजपा सरकार की इन विफलताओं को पदयात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे ने बताया कि आज यह पदयात्रा पं.जवाहर लाल नेहरू ब्लाक कांग्रेस के चुना भटटी मे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे संजय पाठक प्रभारी राहुल इंदरिया ब्लॉक अध्यक्ष अरूण जंघेल वार्ड अध्यक्ष कमल धितलहरे, ले. अरविंद दीक्षित ब्लॉक के सदर बाजार वार्ड मे सभापति प्रमोद दुबे शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे प्रभारी अजय साहू कन्हैया अग्रवाल ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर सुमीत दास प्रशांत ठेंगडी सचिन शर्मा दिनेश ठाकुर जीतु तांडी सागर वाकडे, गुरूघासीदास ब्लॉक के तेलीबांधा मे प्रभारी अमित शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दीपा बग्गा, शहीद भगत सिंह ब्लाक के ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड मे ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर वार्ड अध्यक्ष कृष्णा नायक अश्वनी धु्रव, आदि की उपस्थिति मे संपन्न हुआ।