माइंड एंड सक्सेस विषय पर सेमिनार

माइंड एंड सक्सेस विषय पर सेमिनार

October 25, 2021 0 By Central News Service

गुरुकुल महिला महाविद्यालय की
वाणिज्य परिषद एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा माइंड एंड सक्सेस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया मुख्य वक्ता के रूप में मिस्टर अलक्षेंद्र मोगरे जी जो कि नेशनल ट्रेनर एंड स्पीकर है इन्होंने अपने व्याख्यान में मन एवं मस्तिष्क को सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर बताया और मन मस्तिष्क की उस क्षमता को बताया, जो मनुष्य को चिंतन शक्ति, स्मरण-शक्ति, निर्णय शक्ति, भाव, एकाग्रता, व्यवहार, में सक्षम बनाती है। मन शरीर का वह हिस्सा है जो सोचने और समझने का कार्य करता है। इन्होंने ने मन की चार प्रवृत्तियां बताई हैं। व्यक्ति अक्सर वर्तमान मन, अनुपस्थित मन, एकाग्र मन और दोहरे मन वाले होते हैं। जो व्यक्ति जीवन में अधिकतर वर्तमान मन के साथ आगे बढ़ते हैं वे जीवन में सफलता पाते  अपने मन पर बिलीव करके आप कैसे सफलता प्राप्त कर सकते हैं इन सब की जानकारी दी गई इन सभी बातों को प्रक्टिकल करके समझाएं। कार्यक्रम में वाणिज्य परिषद के सचिव डॉ राजेश अग्रवाल जी डॉक्टर प्राध्यापक पदमा सोमनाथे, कविता सिलवाल, ज्योति वर्मा ,मान्या शर्मा, रात्रि लहरी कार्यक्रम अधिकारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।