किसान मितान गठन कार्यशाला में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन, प्रत्येक बूथ पर 10 किसान मितान बनाने का लक्ष्य
November 28, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 28 नवंबर 2026// भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सरायपाली रेस्ट हाउस में किसान मितान गठन कार्यशाला एवं बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में प्रत्येक बूथ पर 10 किसान मितान बनाने के लक्ष्य को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को समझने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव और किसान-किसान तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर मंथन हुआ।

कार्यशाला में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री एवं संभाग प्रभारी राजेश साहू, जिला प्रभारी कैलाश पंडा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा जिला महासमुंद के अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल ने किया।
इस अवसर पर जितेंद्र त्रिपाठी भाजपा जिला महामंत्री महासमुंद, विपिन उपवेजा, विद्या चरण चौधरी, जिला किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज दास, जिला महामंत्री देवेंद्र चंद्राकर, महामंत्री माधव साव, भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, जिला मंत्री शेर सिंह यादव, रोहित नायक, रोहित साहू एवं किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मकरध्वज साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक-वंदन एवं भाजपा गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता एवं भाजपा के महापुरुषों के तैलचित्रों पर पूजन-अर्चन के साथ हुआ।
स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष पिलेश्वर पटेल ने कार्यशाला के उद्देश्य एवं किसान मितान की संगठनात्मक भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथियों एवं वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि किसान मितान संगठन और किसानों के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद सेतु के रूप में कार्य करेंगे। प्रत्येक बूथ पर 10 किसान मितान का गठन कर किसानों से निरंतर संपर्क स्थापित करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि किसान मितान संगठन और किसानों के बीच मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। इनके माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही किसानों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने में भी सहायता मिलेगी। किसान मितान गठन से किसान मोर्चा की जनसंपर्क गतिविधियों और संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी।
कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर 10 किसान मितान बनाने, किसानों से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा गांव-गांव और किसान-किसान तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं एवं आवश्यकताओं को उचित मंच तक पहुंचाने की दिशा में यह कार्यशाला महत्वपूर्ण रही।


