मामा भांचा एवं चरौदा धान उपार्जन केन्द्र में तौल बाट का पुजा कर किया धान खरीदी का शुभारंभ…

मामा भांचा एवं चरौदा धान उपार्जन केन्द्र में तौल बाट का पुजा कर किया धान खरीदी का शुभारंभ…

November 15, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद, 15 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य आज 15 नवंबर से पूरे प्रदेश सहित महासमुंद जिले में भी प्रारंभ हो गया। मामा भांचा एवं चरौदा धान उपार्जन केन्द्र में आज किसानों ने परंपरानुसार कांटा-बांट की पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। धान बेचने पहुंचे किसानों का पुष्पमाला पहनाकर, गुलाल-तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया तथा उनका मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ऐत राम साहू, कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, आंनद साहू मीडिया प्रभारी, अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अमन वर्मा , जिला महामंत्री देवेन्द्र चंद्राकर,महेंद्र जैन भाजपा मंडल संयोजक वरिष्ठ कार्यकर्ता, सुजीत साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष खल्लारी , डॉ वेणु साहू सरपंच प्रतिनिधि कमरौद, प्राधिकृत अध्यक्ष भुवन साहू, संतराम साहू सरपंच प्रतिनिधि हाडाबंद, याद राम पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता, व्यवस्थापक जय प्रकाश साहू चरौदा, मनीष चंद्राकर मामा भांचा सहित उपार्जन केन्द्र के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।