दीपावली की रौनक: बाइक पर परिवार के साथ बाजार पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय
November 7, 2026
रायपुर। दीपावली के शुभ अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय बाइक में परिवार के साथ आमापारा बाजार पहुंचे और दीपावली एवं पूजा-पाठ की सामग्री की खरीदारी की।

उन्होंने बाजार से फूल-मालाएं, लाई-बताशा, तोरण, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्तियां, पूजा की थाली, धूप-अगरबत्ती, कपूर, रंगोली के रंग, नारियल, सुपारी, मिठाइयां और सजावट के सामान खरीदे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली पर बाजार की रौनक, स्थानीय दुकानदारों की मुस्कान और परिवार के साथ खरीदारी का आनंद ही कुछ अलग है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

