2047 के विकसित भारत की बागडोर अमृत पीढ़ी के हाथों में: डॉ. मनसुख मांडविया

2047 के विकसित भारत की बागडोर अमृत पीढ़ी के हाथों में: डॉ. मनसुख मांडविया

November 3, 2026 0 By Central News Service

जगदलपुर। केंद्रीय श्रम एवं युवा कार्यक्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाएगा, तब विकसित भारत की बागडोर आज के युवाओं के हाथों में होगी। वे सोमवार को जगदलपुर के कुम्हरावंड स्थित शासकीय कृषि महाविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने युवाओं को अमृत पीढ़ी बताते हुए कहा कि वे भाषण देने नहीं, संवाद करने आए हैं। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण, पारदर्शी वोट की ताकत और पीएम के पंच प्रण को जीवन में उतारने की बात कही। साथ ही माय भारत प्लेटफॉर्म के जरिए एक लाख युवा लीडर्स तैयार करने की जानकारी दी।

इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि अराजकता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ बस्तर का युवा एकजुट खड़ा है। युवाओं को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।