घर-आंगन में खिलेंगे फूल, लहलहाएंगी ताजी सब्जियां, बैक टू नेचर सोसाइटी की अनूठी पहल
October 19, 2026रायपुर। बैक टू नेचर सोसाइटी द्वारा 18 अक्टूबर को सैनिक कल्याण भवन रायपुर में “सर्दियों की बगिया – फूलों और सब्जियों की वैज्ञानिक बागवानी” विषय पर विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें सैकड़ों प्रकृति प्रेमियों ने भाग लेकर घर पर फूल और ताजी सब्जियां उगाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. जितेंद्र त्रिवेदी, विभागाध्यक्ष इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और हॉर्टिकल्चरिस्ट शशांक दीक्षित ने मिट्टी की तैयारी, पौधों की देखभाल, पोषण तथा कीट एवं रोग नियंत्रण के वैज्ञानिक तरीके बताए।
वहीं डॉ. विजय जैन और डॉ. अनिल चौहान ने प्रतिभागियों के सवालों का समाधान किया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण निर्भय धाडीवाल ने दिया और मंच संचालन लक्ष्य टारगेट ने किया। इस दौरान दलजीत बग्गा, डॉ. ए.आर. दल्ला, राम खटवानी, सुरेश बानी, नूपुर परगनिया, मनीषा त्रिवेदी, प्रियंका सिन्हा सहित सैकड़ों प्रकृति प्रेमी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में फूलों और सब्जियों के पौधों का निःशुल्क वितरण भी किया गया, ताकि लोग अपने घरों, छतों और बालकनियों में बगिया विकसित कर सकें।
आयोजन में सोसाइटी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी और सचिव निर्भय धाड़ीवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


