अशोका रतन परिवार में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा और गरबा का भव्य आयोजन
October 18, 2026
रायपुर। अशोका रतन सोसाइटी में पांच दिवसीय दुर्गा पूजा और गरबा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आज अष्टमी के अवसर पर मां दुर्गा के नव रूपों का विशेष पूजन किया गया।
सोसाइटी में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। सुबह से ही माता के दरबार में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पंडितों द्वारा विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी पूजन के बाद हवन और भंडारे का भी आयोजन किया गया।
शाम होते ही गरबा और डांडिया की धूम शुरू हो जाती है, जिसमें सोसाइटी की महिलाएं, बच्चे और युवा उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया है। मां दुर्गा की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सोसाइटी अध्यक्ष ममता गर्ग ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अशोका रतन परिवार द्वारा दुर्गा पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सभी परिवार एकजुट होकर त्योहार का आनंद ले सकें।
उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में सोसाइटी के सभी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है।

