मां गंगा देवी स्मृति संस्था के बच्चों ने किया योग आसनों का मनमोहक प्रदर्शन

मां गंगा देवी स्मृति संस्था के बच्चों ने किया योग आसनों का मनमोहक प्रदर्शन

October 18, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। मां गंगा देवी स्मृति संस्था के नन्हे प्रशिक्षार्थियों ने बरई पारा लिली चौक पुरानी बस्ती स्थित श्री नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति में योग आसनों का मनमोहक प्रदर्शन किया।

बच्चों ने देवी माता के गीत के साथ राइमिंग योगासन कर अपनी उत्कृष्ट कला दिखाई। प्रदर्शन देखकर मोहल्लेवासी अचंभित और आनंदित हो गए।

प्रदर्शन करने वाले बच्चों में जिया साखरे, खिलेश्वरी साहू, कशिश, एंजल प्रजापति, माही विश्वकर्मा और तान्या साहू शामिल थीं।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए माता रानी से कामना करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं।