शांतिनिकेतन महाविद्यालय के छात्रों ने किया CIPET का औद्योगिक भ्रमण
October 15, 2026रायपुर। शांतिनिकेतन महाविद्यालय रायपुर के 57 छात्र-छात्राओं ने 14 अक्टूबर को सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) का औद्योगिक एवं शैक्षणिक भ्रमण किया। इसमें एमएससी, बीएससी, बीकॉम और पीजीडीसीए के छात्र शामिल थे।
भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को प्लास्टिक एवं पॉलिमर प्रौद्योगिकी के व्यावहारिक और तकनीकी पहलुओं से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में CIPET विशेषज्ञ विभोर विभूति ने प्रस्तुति दी और बताया कि 120 माइक्रोन से पतली प्लास्टिक पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है, जबकि 120 माइक्रोन से अधिक क्षमता वाली प्लास्टिक का सुरक्षित पुनर्चक्रण किया जा सकता है। उन्होंने सिंगल-यूज प्लास्टिक के निस्तारण और कचरे से ऊर्जा बनाने की तकनीकों पर भी जानकारी दी।
छात्रों को मोल्डिंग, प्लास्टिक टेस्टिंग, प्रोसेसिंग और ऑटोकैड/डिजाइनिंग विभागों का अवलोकन कराया गया। साथ ही CIPET की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा, डिप्लोमा, डिग्री और करियर संभावनाओं के बारे में बताया गया।


