शासकीय प्राथमिक शाला मामा भांचा में नवरात्रि पर्व में नवकन्या पूजन का आयोजन….
October 15, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 15 अक्टूबर 2026// शासकीय प्राथमिक शाला मामा भांचा में शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि के शुभ अवसर पर नवकन्या पूजन कर खीर पुड़ी, केला सेब का भोजन आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नौ कन्याओं को मां दुर्गा स्वरुप श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। कार्यक्रम में नवरात्रि पर्व की धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए कन्याओं के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया गया। नवरात्रि की पंचमी के दिन मां स्कंदमाता के रूप में पुजा किया जाता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से कन्या पूजन की धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्रद्धा एवं भक्ति के साथ पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्रीमती रोहित कुमारी ठाकुर, शिक्षिका श्रीमती नेहा चंद्राकर, श्रीमती अनिता जांगड़े ,रसोइया लक्ष्मी पटेल एवं अनुसुइया साहू एवं स्कूल के छात्र -छात्राएं उपस्थित रही ।
या देवी सर्वभूतेषु स्कंदमाता रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।



