डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन पर चेम्बर प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई
October 15, 2026रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान सतीश थौरानी ने कहा कि डॉ. रमन सिंह छत्तीसगढ़ के सर्वप्रिय और प्रेरणा-स्रोत नेता हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। व्यापारी वर्ग और आम जनता के हितों के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, सलाहकार अमर गिदवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष लोकेश जैन, दिलीप इसरानी, महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


