शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर 501 कन्या भोज, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किए कन्याओं के चरण पखार

शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर 501 कन्या भोज, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने किए कन्याओं के चरण पखार

October 15, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। शारदीय नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर नगर निगम रायपुर के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा 501 कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया।

विगत 7 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 सहित गुरु गोविंद सिंह वार्ड, काली माता वार्ड, शंकर नगर वार्ड और सिविल लाइन वार्ड की कन्याओं को आमंत्रित किया गया।

इस दौरान आकाश तिवारी ने स्वयं सभी 501 कन्याओं के चरण पखार कर, आलता-महावर लगाकर विधि-विधान से पूजन किया। पूजन के बाद कन्याओं को महाप्रसाद खिलाया गया और माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर उपहार भेंट किए गए।

कन्याओं ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह सेवा कार्य अनवरत जारी रहे।