डीसीपी अर्चना झा ने बस संचालकों की बैठक ली, नियम तोड़ने पर डीएल निरस्त करने की चेतावनी

डीसीपी अर्चना झा ने बस संचालकों की बैठक ली, नियम तोड़ने पर डीएल निरस्त करने की चेतावनी

October 15, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। यातायात पुलिस ने बस संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने बुधवार को यातायात कार्यालय कालीबाड़ी में बस संचालकों की बैठक ली।

बैठक में तय किया गया कि —

  • बस स्टैंड से निकलने के बाद रास्ते में या बुकिंग काउंटरों के सामने बस रोककर सवारी नहीं बिठाई जाएगी, सिर्फ निर्धारित स्टॉपेज पर ही बस रुकेगी।
  • ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों का संचालन भाटागांव बस स्टैंड से नहीं होगा।
  • बसों की छत पर माल लादकर परिवहन नहीं किया जाएगा।
  • जगदलपुर, धमतरी, गरियाबंद से आने वाली बसें एमएमआई चौक पर निर्धारित स्थल पर ही यात्री उतारेंगी, एमएमआई चौक से पचपेड़ीनाका होते हुए भाटागांव तक कहीं नहीं रोकेंगी।
  • दुर्ग-भिलाई जाने वाली बसें पचपेड़ीनाका से यू-टर्न लेकर भाटागांव चौक पर सवारी के लिए नहीं रुकेंगी।
  • बस स्टैंड में खड़े खराब-कंडम वाहनों को हटाया जाए, स्टैंड को गैरेज की तरह इस्तेमाल न किया जाए।

डीसीपी ने कहा कि शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी और बार-बार नियम तोड़ने पर चालक का डीएल निलंबित/निरस्त किया जाएगा।

बैठक में आरटीओ आशीष देवांगन, एडिशनल डीसीपी रामकुमार बर्मन, एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार, नगर निगम के अधिकारी और रायल, साईं, कसार, शर्मा सहित 20 से अधिक ट्रैवल्स के संचालक मौजूद थे।