संत साईं चांड्रूराम साहिब की प्रथम पुण्यतिथि आज, प्रसाद-शरबत वितरण और भजन-कीर्तन होगा
October 15, 2026रायपुर। लखनऊ के पूज्य शिव शांति आश्रम के परम श्रद्धेय संत साईं चांड्रूराम साहिब जी की प्रथम पुण्यतिथि आज 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
संत बाबा आसूदाराम सेवा समिति, माता साहिब बैंसर बाई महिला मंडल और सखी बाबा युवा मंडल रायपुर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सुबह 11 बजे से न्यू राजेंद्र नगर में भगवान श्री झूलेलाल मूर्ति के सामने प्रसाद और शरबत का वितरण किया जाएगा।
रात 8 बजे से संत बाबा आसूदाराम सत्संग भवन, महावीर नगर रायपुर में भजन-कीर्तन और भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा।


