मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया गौ रक्षा वाहिनी एंबुलेंस का लोकार्पण
October 12, 2026रायपुर। अग्रसेवा सोसायटी, रायपुर की पहल पर शुरू की गई गौ रक्षा वाहिनी एंबुलेंस का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में किया गया। यह एंबुलेंस गिरिराज सिंघानिया द्वारा गौसेवा के लिए प्रदान की गई है।
सोसायटी का उद्देश्य निराश्रित, बीमार और दुर्घटनाग्रस्त गौवंश को समय पर सहायता, सुरक्षित परिवहन और उपचार उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने गौसेवा को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताया। सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौमाता की सेवा हम सभी का साझा दायित्व है। समाज के सहयोग से सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में अग्रसेवा गौशाला संचालन समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

