तीन दिवसीय प्रांतीय गणित मेला का समापन ….
October 13, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 13 अक्टूबर 2026// स्थानीय भलेसर मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय महासमुंद में दिनांक दिनांक 10 से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय गणित मेला का समापन संपन्न हुआ ।
समापन के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र राव देशमुख (अखिल भारतीय वैदिक गणित संयोजक), विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती संध्या शर्मा (विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व आदर्श शिक्षा मंडल समिति की उपाध्यक्ष ), विशेष अतिथि के रूप में गोविंद चौधरी (प्रांत व मध्य क्षेत्र वैदिक गणित संयोजक ), कार्यक्रम के अध्यक्षता करने के रूप में घनश्याम सोनी (आदर्श शिक्षा मंडल समिति के सचिव),नरेश यादव (राजीम विभाग समन्वयक ), विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती ओम एवं भारत माता के छाया चित्र पर तिलक लगाकर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके पश्चात अतिथि परिचय विद्यालय की वरिष्ठ आचार्य श्रीमती मनोज साहू द्वारा एवं अतिथियों का स्वागत विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवं महासमुंद जिला वैदिक गणित प्रमुख शिव कन्नौजे द्वारा किया गया ।
स्वागत उपरांत कार्यक्रम प्रभारी गोविन्द चौधरी जी ने प्रतिवेदन पठन करते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय प्रांतीय गणित मेले में छत्तीसगढ़ प्रांत के राजिम,रायपुर,दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा,सरगुजा, रायगढ़, कांकेर, इस प्रकार 9 विभागों से 99 भैया, 76 बहन, 28 संरक्षक दीदी / आचार्य एवं 2 अन्य इस प्रकार 205 की संख्या में एवं कार्यक्रम के निर्णायक उपस्थित हुए ।
इस पार्टी गणित मेला में चयनित भैया /बहन दिनांक 23 से 25 अक्टूबर तक सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती विहार रायपुर में क्षेत्रीय गणित मेला में हिस्सा लेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देवेंद्र राव देशमुख जी ने कहा कि कोई भी प्रतियोगिता में एक बार यह दो बार में भाग लेने अगर सफलता नहीं मिलती हैं तो आगे प्रयास करते रहने से सफलता निश्चित ही मिलती है । प्रतियोगिता में जो भैया बहन प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं उन्हें बधाई एवं और जिनको स्थान प्राप्त नहीं हुआ है वे आगे और प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो स्थान जरूर मिलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे घनश्याम सोनी जी ने अपने उद्बोधन ने कहा कि सफलता प्राप्त करना और सफलता को बनाए रखना अलग बात है, जो भैया / बहन सफलता प्राप्त किए हैं और जो चूक गए हैं उन्हें और क्या सुधार करें इस पर विचार कर आगे प्रतियोगिता में भाग लेते रहें व प्रयास करना छोड़ना नहीं चाहिए, प्रयास करते रहने से एक दिन सफल जरूर होंगे ।
इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में प्रान्त सह वैदिक गणित प्रमुख ललित सिंह सेंगर द्वारा तीन दिवसीय प्रांतीय गणित मेला के समापन अवसर पर आये हुए अतिथियों का एवं इस प्रांतीय गणित मेला को संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने वाले निर्णयकों, व्यवस्था में लगे विद्यालय के आचार्य /दीदियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया ।
साथ ही विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य बलराम सेन द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित हुए मलिक राम वर्मा एवं विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या श्रीमती मनोज साहू ।
तीन दिवसीय प्रांतीय गणित मेला के सफल आयोजन में कार्यक्रम को समपन्न कराने के लिए छत्तीसगढ़ के विभिन्न विभागों से आए विभाग प्रमुख जिसमें ललित सिंह सेंगर (प्रान्त प्रमुख), मुकेश निर्मलकर (मार्गदर्शक ), मलिक राम वर्मा (मार्गदर्शक), उत्तम कुमार साहू (विभाग प्रमुख राजिम), भरत लाल श्रीवास (विभाग प्रमुख बिलासपुर), पवन गौतम (विभाग प्रमुख राजनंदगांव), प्यारेलाल वर्मा (विभाग प्रमुख रायपुर) प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में महासमुंद नगर से जैनेंद्र चंद्राकर, मुकेश कुमार भोई, गुलाब सेन, दिलीप टंडन, राजेंद्र गुप्ता, घनश्याम यदु, खेमराज साहू, हितेंद्र कुमार साहू, किरण कन्नौजे, भमा यादव, राजेश्वर चंद्राकर, प्रीतपाल सिंह, रेखराज चंद्राकर, गिरजा शंकर साहू, सुरेंद्र पटेल, विद्यालय के वरिष्ठ आचार्या दुर्गेश नंदनी चंद्राकर, सरोजनी साव, किरण सोनी, गुरुवारी सोनी, तारिणी गोस्वामी, निशा गोस्वामी, उत्तरा सिन्हा, साक्षी घोड़ीचोरे, रितु साहू, श्वेता साहू, डॉली साहू, नारायणी साहू, टिकेश्वरी चंद्राकर, आचार्य किरण साहू, हेमंत साहू, तुलसीराम पटेल, अश्वनी साहू, खोजेंद्र साहू अजीत राम साहू, अजय तांडी, कुंजलाल पटेल, लोकेश सेन, गणित मेला में प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में उपस्थित हुए नगर के शिक्षक गण एवं विद्यालय के समस्त दीदी /आचार्यो का सहयोग सराहनीय रहा ।
इस कार्यक्रम की जानकारी विद्यालय के प्रचार -प्रसार प्रमुख पवन निर्मलकर एवं ललित सिन्हा द्वारा दिया गया ।



