नवरात्रि पर पर्यावरण संरक्षण की पहल, तुमगांव में किया गया पौधरोपण

नवरात्रि पर पर्यावरण संरक्षण की पहल, तुमगांव में किया गया पौधरोपण

October 12, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 12 अक्टूबर 2026// नवरात्रि के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए तुमगांव में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इको ग्रुप के आमंत्रण पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने पौधरोपण कर प्रकृति को सहेजने तथा आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि नवरात्रि शक्ति, आस्था और सकारात्मक संकल्प का पर्व है। इस पावन अवसर पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल करना समाज के लिए प्रेरणादायी है। आज के दौर में बढ़ते प्रदूषण, घटते हरित क्षेत्र और पर्यावरण असंतुलन को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानिक साहू, व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजेश चंद्राकर, पार्षद गौतम सिन्हा, मुकेश रात्रे, अजय चंद्राकर, भरत साहू, रोहित साहू, पार्षद पीयूष चंद्राकर, प्रगेश साहू, वैभव साहू, मयंक रात्रे, भूपेंद्र साहू, मनीष कुर्रे, विनय रात्रे, तोरण साहू, तुषार साहू, झलक ध्रुव, साहिल निर्मलकर, भावेश यादव और शौर्य यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे नवरात्रि पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लें। एक पौधा लगाएं, प्रकृति बचाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित भविष्य बनाएं।