ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, आगामी विजयदशमी की भव्य तैयारियों पर बनी रणनीति
October 11, 2026ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की बैठक संपन्न, आगामी विजयदशमी की भव्य तैयारियों पर बनी रणनीति
रायपुर। राजधानी रायपुर के गौरवशाली इतिहास से जुड़े ऐतिहासिक सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई। बैठक में आगामी विजयदशमी पर्व को भव्य, व्यवस्थित और सुरक्षित रूप से मनाने की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में दशहरा उत्सव के दौरान मंच व्यवस्था, सुरक्षा, प्रकाश, साउंड, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, सफाई और आम दर्शकों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां तय करने और आपसी समन्वय से काम करने पर जोर दिया।
परंपरा और गरिमा बनाए रखना प्राथमिकता: मनोज वर्मा
समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि विजयदशमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि रायपुर की सांस्कृतिक पहचान है। सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से पालन करें। दशहरा मैदान की ऐतिहासिक गरिमा, परंपरा और अनुशासन को बनाए रखना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। आयोजन को सफल बनाने में हर सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण है।
150 साल पुरानी परंपरा है रायपुर का दशहरा: सुशील ओझा
समिति के संयोजक सुशील ओझा ने कहा कि रायपुर का यह ऐतिहासिक दशहरा उत्सव लगभग डेढ़ सौ वर्षों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए प्रदेश ही नहीं, दूसरे राज्यों से भी हजारों लोग रायपुर आते हैं। समिति का संकल्प है कि इस बार विजयदशमी पर आने वाले आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और सुगम दर्शन की व्यवस्था मिले।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सुझाव दिए कि आयोजन को और अधिक व्यवस्थित और जनसहभागिता वाला बनाया जाए।
ये रहे उपस्थित
बैठक में संयोजक सुशील ओझा, अध्यक्ष मनोज वर्मा के साथ सत्यनारायण नायक, उमेश गुप्ता, राजा ठाकुर, नरेश कश्यप, हेमंत निर्मलकर, पार्षद प्रमोद साहू, ब्रम्हा सोनकर, सुरेश शर्मा, संजय सिंह, पुनीत गुप्ता, मनोज रॉय, हिमांशु गुप्ता, सौरभ ठाकुर, वशु पांडेय, मयंक मेंढे, भव्यांश वर्मा, आर्यन ओझा, हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।

