पिथौरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर धर्मवीर बसंत अग्रवाल का भव्य स्वागत, भवन के लिए भूमि दान की घोषणा

पिथौरा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर धर्मवीर बसंत अग्रवाल का भव्य स्वागत, भवन के लिए भूमि दान की घोषणा

October 12, 2026 0 By Central News Service

रायपुर/पिथौरा। महाराजा अग्रसेन की 138वीं जयंती पर अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मवीर बसंत अग्रवाल पिथौरा पहुंचे। बाइक रैली और जय श्रीराम के नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में बसंत अग्रवाल ने समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक मूल्यों और समाजसेवा पर जोर दिया और युवाओं को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

भवन के लिए भूमि और 5 लाख का सहयोग

समारोह के दौरान अग्रसेन भवन एवं धर्मशाला के लिए एक-एक एकड़ भूमि दान करने की घोषणा की गई। आनंद अग्रवाल ने भी एक एकड़ भूमि देने का संकल्प लिया। वहीं पूर्व अध्यक्ष अनुप अग्रवाल ने 5 लाख रुपये सहयोग का वादा किया।

जयंती पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत भी किया।

अग्रसेन चौक का भूमिपूजन, गौधाम में पूजा

कार्यक्रम के बाद महाराजा अग्रसेन चौक के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। इसके बाद बसंत अग्रवाल गोविंद कमला गौधाम पहुंचे, जहां उन्होंने गौमाता की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया।

कार्यक्रम में अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, सुरेश बंसल, बजरंग अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नरेश सिंघल, महिला मंडल अध्यक्ष सुनील प्रीति अग्रवाल, युवा मंच अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल मोनू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।