वोट चोर गद्दी छोड़: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

वोट चोर गद्दी छोड़: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली

October 9, 2026 0 By Central News Service

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर “वोट चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए और विशाल मशाल रैली निकाली।

प्रदेश कांग्रेस सचिव दिलीप सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा है, इसलिए मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना चाहिए।