कैट छत्तीसगढ़ ने RADA के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

कैट छत्तीसगढ़ ने RADA के नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया सम्मान

October 9, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ इकाई ने रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (RADA) के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान कर बधाई दी।

कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि नया दायित्व केवल पद नहीं, बल्कि व्यापारिक समाज के विश्वास और जिम्मेदारियों का प्रतीक है। उन्होंने RADA अध्यक्ष कैलाश खेमानी, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, सचिव मुकेश सिंघानिया और कोषाध्यक्ष अभिनव ऋषि सहित पूरी टीम को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

अमर पारवानी ने कहा कि RADA की नई टीम अपने अनुभव और नेतृत्व से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और ऑटोमोबाइल व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगी।

प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि व्यापारिक संगठनों की शक्ति एकजुटता में है। कैट भविष्य में भी RADA सहित सभी संगठनों के साथ मिलकर व्यापारी हितों के लिए काम करता रहेगा।

RADA अध्यक्ष कैलाश खेमानी ने कैट का आभार जताते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र प्रदेश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और नई टीम व्यापारियों के हितों और अनुकूल माहौल के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।

कार्यक्रम में जितेंद्र दोषी, सुरेंद्र सिंह, अवनीत सिंह, विजय पटेल, जय नानवानी, गौरव मधानी सहित कैट, युवा कैट, महिला कैट, ट्रांसपोर्ट कैट और RADA के पदाधिकारी मौजूद रहे।