महिला सुरक्षा, संरक्षण और आर्थिक प्रगति प्राथमिकता : डॉ. इला गुप्ता और डॉ. ममता साहू

महिला सुरक्षा, संरक्षण और आर्थिक प्रगति प्राथमिकता : डॉ. इला गुप्ता और डॉ. ममता साहू

October 7, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर की प्रथम आम सभा 6 अक्टूबर को न्यू बॉम्बे मार्केट स्थित चेम्बर भवन में आयोजित हुई। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन और महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता के नेतृत्व में हुई सभा महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर केंद्रित रही।

मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कहा कि आज की महिला परिवार के साथ व्यापार में भी पहचान बना रही है। महिला चेम्बर अध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने कहा कि जब एक महिला कामयाब होती है तो पूरा समाज आत्मनिर्भर बनता है।

चेम्बर सलाहकार तिलोकचंद बरडिया ने कहा कि महिला चेम्बर का प्रयास व्यापारिक परिदृश्य में नए युग की शुरुआत है।

सभा में ‘मेरे सपनों का आंगन’, ‘वात्सल्य से उदित उदया’ और ‘पैसा बोलता है’ जैसे अभियानों की जानकारी दी गई, जिनके जरिए गृह उद्योग और MSME से जुड़ी महिलाओं को बाजार और प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर इकाइयों की अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिला उद्यमी मौजूद रहीं।