सेक्टर-2 में सांड के हमले में घायल परिवार से मिले पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम की व्यवस्था पर उठाए सवाल

सेक्टर-2 में सांड के हमले में घायल परिवार से मिले पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, निगम की व्यवस्था पर उठाए सवाल

October 7, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 में सांड के हमले से घायल शर्मा जी और उनके परिवार से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने उनके घर पहुंचकर मुलाकात की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में खुलेआम घूम रहे मवेशियों और सफाई व्यवस्था की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

विकास उपाध्याय ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, “आखिर कितनी शिकायतों और कितनी घटनाओं के बाद विधायक, महापौर, पार्षद और नगर निगम जागेंगे?”

उन्होंने प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने, सड़कों से आवारा मवेशियों को हटाने और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।