छत्तीसगढ़ को सिंगापुर में 43,250 करोड़ के FDI का बड़ा तोहफा, 41,750 करोड़ से बनेगा AI-रेडी डेटा सेंटर

छत्तीसगढ़ को सिंगापुर में 43,250 करोड़ के FDI का बड़ा तोहफा, 41,750 करोड़ से बनेगा AI-रेडी डेटा सेंटर

October 6, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 5 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ ने डिजिटल इंडिया की दौड़ में बड़ी छलांग लगाई है। सिंगापुर में आयोजित पहले SING फोरम 2026 में राज्य को 43,250 करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) की प्रतिबद्धता मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने यह उपलब्धि हासिल की।

सबसे बड़ा निवेश सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल कंपनी करेगी। कंपनी छत्तीसगढ़ में 41,750 करोड़ रुपए से 100 मेगावाट का AI-रेडी डेटा सेंटर कैंपस बनाएगी। यह मध्य भारत का सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर होगा। मुख्यमंत्री ने कंपनी को ‘इन्विटेशन टू इन्वेस्ट’ सौंपा। कंपनी के CEO स्टानिस्लाव बोरिसोव ने कहा – AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी ऊर्जा, जमीन और राजनीतिक इच्छाशक्ति छत्तीसगढ़ में है।

इसके अलावा सनस्ट्रीम ग्रीन एनर्जी ने सोलर और बैटरी स्टोरेज के लिए 1,500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव दिया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा – यह निवेश छत्तीसगढ़ की नीतियों और युवाओं पर भरोसे का प्रमाण है। फायरसाइड चैट में उन्होंने कहा – हम बंद कमरों में नहीं, सीधे उद्योग से पूछकर सुधार करते हैं। 450 से अधिक सुधार किए हैं और 18 महीनों में 8 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

सिंगापुर की मंत्री गैन सियो ह्वांग मुख्य अतिथि रहीं। फोरम में मास्टरकार्ड, ताज होटल्स और नेस्ले के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए। सीएम ने एक्वाटेक और एड्रॉइट कंपनियों से भी मुलाकात की।

6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सिंगापुर की बड़ी कंपनियों के साथ CEO राउंडटेबल करेंगे।