चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी का बिलासपुर प्रवास ऐतिहासिक, संगठन का विस्तार
October 4, 2026रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में बिलासपुर प्रवास ऐतिहासिक रहा। इस दौरान संगठन का बड़ा विस्तार किया गया।
तखतपुर और चकरभाठा में नवीन चेम्बर इकाइयों का गठन किया गया। राकेश मंदानी को तखतपुर और अशोक जोतवानी को चकरभाठा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं बिलासपुर चेम्बर इकाई अध्यक्ष भागचंद बजाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ट्रांसपोर्ट चेम्बर और महिला चेम्बर का भी गठन किया गया। नवदीप लुथरा को ट्रांसपोर्ट चेम्बर और प्रेमलता गुप्ता को महिला चेम्बर का अध्यक्ष बनाया गया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित उपभोक्ता जागरूकता अभियान में थौरानी का भव्य स्वागत किया गया। सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष कमल सोनी ने चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष पद से दिया गया इस्तीफा वापस ले लिया और बिलासपुर संभाग प्रभारी के पद पर यथावत बने रहेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष थौरानी ने कहा कि चेम्बर का उद्देश्य हर व्यापारी के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करना है। नई इकाइयों से व्यापारिक एकता को नई ऊर्जा मिलेगी। बैठक में व्यापार विहार की फ्री-होल्ड प्रक्रिया, थोक बाजार विकास, रेलवे कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक हब जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।


