सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात, बस्तर के विकास मॉडल पर चर्चा

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात, बस्तर के विकास मॉडल पर चर्चा

October 2, 2026 0 By Central News Service

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान सीएम साय ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने खास तौर पर बस्तर में हो रहे बदलाव और विकास कार्यों पर चर्चा की और बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन और रोजगार से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की आय बढ़ाने और आदिवासी समुदायों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग और दूरस्थ अंचलों तक पहुंचे।