नुआखाई शोभायात्रा 2026-27 : “एक समाज श्रेष्ठ समाज – गाड़ा समाज” के उद्घोष के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा

नुआखाई शोभायात्रा 2026-27 : “एक समाज श्रेष्ठ समाज – गाड़ा समाज” के उद्घोष के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा

September 3, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। गाड़ा समाज द्वारा इस वर्ष नुआखाई पर्व के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष शोभायात्रा की थीम “एक समाज श्रेष्ठ समाज – गाड़ा समाज” रखी गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज की एकता, लोक कला, लोक संस्कृति और वेशभूषा को प्रदर्शित करना है।

शोभायात्रा की शुरुआत समाज की आराध्य देवी बूढ़ी माता जी के मंदिर, राजेंद्र नगर से होगी। वहां से यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों केनाल रोड, गौरव पथ, नगर घड़ी चौक होते हुए महिला थाना मार्ग से गुजरकर बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में समापन करेगी।

आयोजकों के अनुसार इस शोभायात्रा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से गाड़ा समाज के लगभग 35 से 40 हजार स्वजातीय बंधु सम्मिलित होंगे। समापन समारोह बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री, रायपुर शहर के सांसद, विधायक, महापौर, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की विशेषताएं :-

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कोसली भाषा के लोक कलाकार श्री सर्वेश्वर भोई अपनी टीम के साथ विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।

इस दौरान समाज द्वारा कई महत्वपूर्ण सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे –
1. शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु जाति प्रमाण पत्र की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
2. खेल के क्षेत्र में समाज के अंतरराष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा।
3. वरिष्ठ समाज सेवियों का सम्मान।
4. नारी शक्ति सम्मान।
5. समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावानों का सम्मान।

इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य अपनी समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और समाज को संगठित कर श्रेष्ठ समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना है।