एक पेड़ जीवन के नाम : प्रकृति संरक्षण का संदेश

एक पेड़ जीवन के नाम : प्रकृति संरक्षण का संदेश

September 1, 2026 0 By Central News Service

रायपुर / अभनपुर, 31 अगस्त 2026

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य एवं जिला संघ रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को शासकीय हाई स्कूल आलेखुटा, विकासखंड अभनपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक माननीय इंद्र कुमार साहू रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह खालसा ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री प्रभात मिश्रा, राज्य सचिव श्री बृजेश कुमार बाजपेई, जिला अध्यक्ष श्री जी. स्वामी, जिला मुख्य आयुक्त श्री राजीव चक्रवर्ती, जिला आयुक्त श्री एम.जी. सतीश नायर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री धरम चंद जैन, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर श्री अशोक बजाज, जिला पंचायत सभापति श्रीमती चंद्रकला ध्रुव, वन विभाग सभापति श्री अनु तारक, जनपद पंचायत अभनपुर अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका बंजारे, उपाध्यक्ष खेलू राम साहू, सभापति सदस्य राजेश्वरी ध्रुव, सरपंच आलेखुटा श्रीमती भागेश्वरी झाडू राम सिन्हा, उप सरपंच एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह, सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि श्री अलख राम सिन्हा एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती अर्चना सातदेव उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि विधायक इंद्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने स्काउट-गाइड बच्चों और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक-एक पौधा हमारे भविष्य को सुरक्षित करता है।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में स्काउट्स-गाइड्स, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में डीटीसी स्काउट गोपाल राम वर्मा, डीटीसी गाइड सुश्री शाहिना परवीन, डीओसी स्काउट असगर खान, डीओसी गाइड सांत्वना ठाकुर, विकासखंड सचिव अभनपुर भूपेश साहू, आरंग सचिव रोहित वर्मा, धरसींवा सचिव मुकेश बोरकर सहित सपना बड़ोनिया, कंचन लता यादव एवं अन्य प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला ने किया।