महापौर मीनल चौबे, अमर गिदवानी सहित नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने दी रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं,, स्वच्छ सर्वेक्षण में रायपुर को नंबर 1 बनाने के लिए स्वच्छता फीडबैक देने की अपील
August 27, 2026रायपुर, 27 अगस्त 2026 – नगर पालिक निगम रायपुर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री चंद्राकर सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षगणों, वार्ड पार्षदों और एल्डरमैनों ने भाई-बहन के पवित्र स्नेह के प्रतीक महान सांस्कृतिक पर्व रक्षाबंधन की समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
महापौर श्रीमती चौबे ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन प्राचीन काल से ही भाई और बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर पवित्र राखी बांधती हैं और भाई जीवनपर्यंत उनकी रक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति का संचार करता है।
सभी जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से परमपिता परमेश्वर के श्रीचरणों में प्रार्थना की है कि यह पर्व राजधानी रायपुर सहित सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के निवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति लेकर आए और प्रदेश को समृद्ध व खुशहाल बनाने की शक्ति प्रदान करे।
स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे और निगम के सभी पदाधिकारियों ने नगरवासियों से एक विशेष अपील भी की है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर सभी शहरवासी रायपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लें।
अधिक से अधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देकर रायपुर को नंबर 1 स्वच्छ शहर बनाने में अपना सहयोग दें।

