सशिमं में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का आयोजन….

सशिमं में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का आयोजन….

August 25, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 25 अगस्त 2026// स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आचार्यो के ज्ञान, कौशल एवं शैक्षणिक क्षमता के विकास के उद्देश्य से आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग (आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग ),का आयोजन हुआ ।

वर्ग का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा एवं वर्ग प्रभारी दुर्गेशनंदनी चंद्राकर द्वारा मां सरस्वती, ओम एवं भारत माता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया ।

वर्ग में प्रथम कालांश में आचार्या तारणी गोस्वामी द्वारा प्रार्थना का अभ्यास,जिसमें प्रार्थना के क्रम, सरस्वती वंदना, प्रार्थना, गायत्री मंत्र, मातृ वंदना, शांति पाठ का अभ्यास करवाया गया ।

      द्वितीय कालांश में प्राचार्य देवराज वर्मा द्वारा आचार्य दैनंदनी कैसे भरे एवं दैनिक उपस्थिति पंजी में कार्य कैसे करें इस विषय पर विस्तार से जानकारी दिया गया l

   तृतीय कालांश में आचार्य ललित कुमार सिन्हा एवं अजय कुमार तांडी द्वारा स्मार्ट क्लास के विषय में जानकारी दिया गया। जिसमें स्मार्ट टीवी आपरेट कैसे करें एवं छात्र -छात्राओं को कैसे अध्ययन कराये इस विषय पर जानकारी दिया गया।

  इस आवर्ती प्रशिक्षण वर्ग में विद्यालय के एवं सरस्वती शिशु मंदिर पिटियाझर के समस्त दीदी आचार्य उपस्थित थे।