जगन्नाथ भगवान का दर्शन कर लौटे बेमेतरा माहेश्वरी समाज के 200 श्रद्धालुओं का महासमुंद में भव्य स्वागत…
August 24, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 24 अगस्त 2026// जगत के नाथ स्वामी भगवान श्री जगन्नाथ धाम की यात्रा कर पुरी से लौट रहे बेमेतरा माहेश्वरी समाज के करीब 200 श्रद्धालुओं का महासमुंद रेलवे स्टेशन पर माहेश्वरी अतिथि स्वागत समिति द्वारा बाजा-गाजा और फूलमालाओं के साथ भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्री जगन्नाथ यात्रा धाम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
स्वागत के पश्चात सभी माहेश्वरी बंधुओं के विश्राम एवं जलपान की व्यवस्था लंदन मैरिज पैलेस में की गई। महासमुंद माहेश्वरी समाज द्वारा किए गए आत्मीय सत्कार से बेमेतरा समाज के श्रद्धालु अभिभूत नजर आए।

कार्यक्रम में माहेश्वरी अतिथि सत्कार समिति के द्वारिकादास चांडक, पन्नालाल चांडक, कस्तूरचंद राठी, अशोक राठी, ललित लढ्ढा, भारत राहुल राठी, देवीचंद राठी सहित महासमुंद माहेश्वरी समाज के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बेमेतरा माहेश्वरी समाज ने महासमुंद समाज द्वारा किए गए भव्य स्वागत एवं आतिथ्य के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।



