फिंगेश्वर – बाबा कुटी जंगल में फंदे पर लटकी मिली कॉलेज छात्रा का लाश.. स्कार्फ को बनाएं थे फंदा.. पुलिस इन मामलों में कर रही है जांच..
August 13, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
गरियाबंद 13 अगस्त 2026// फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बाबा कुटी जंगल में बुधवार देर शाम करीब 6 बजे एक कॉलेज छात्रा के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान चांदनी ध्रुव (22), पिता दिलीप ध्रुव, निवासी राजिम के रूप में हुई है। वह राजिम महाविद्यालय में कला संकाय प्रथम वर्ष की छात्रा थी। जंगल में युवती का शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने बुधवार शाम करीब 6 बजे बाबा कुटी जंगल क्षेत्र में युवती को पेड़ पर स्कार्फ से फांसी पर लटकते देखा। छात्रा की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल फिंगेश्वर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयप्रकाश नेताम पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त की। परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। युवती जंगल तक किन परिस्थितियों में पहुंची, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। उसने यह कदम क्यों उठाया, यह भी स्पष्ट नहीं है।
पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। परिजनों और परिचितों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सकेगा। अचानक हुई इस घटना की खबर से युवती के परिवार में मातम पसरा है। राजिम और फिंगेश्वर क्षेत्र में भी घटना को लेकर चर्चा है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




