सावन के पावन अवसर पर भंडारे का आयोजन, गोस्वामी समाज ने श्रद्धालुओं से की सहभागिता की अपील
August 13, 2026रायपुर — सावन माह में भगवान शिव की आराधना को लेकर छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समाज ने सभी श्रद्धालुओं और समाज बंधुओं से इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की प्रार्थना की है।
समाज के बैनर तले आयोजित होने वाले इस भंडारे का उद्देश्य इष्ट प्रभु भोलेभंडारी की आराधना और समाज में धार्मिक एकता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम विवरण:
- दिनांक: 16 अगस्त 2026, रविवार
- स्थान: महादेव घाट तिराहा, रायपुरा, रायपुर
- आयोजक: छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज
समाज की ओर से कहा गया कि आपकी और आपके आत्मीयजनों की उपस्थिति व सहभागिता इस आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करेगी।
सावन माह में इस तरह के धार्मिक आयोजन से न केवल आस्था को बल मिलता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे का संदेश भी जाता है।


