पत्रकार साथी लोचन कंडरा के बड़े जीजाजी अशोक कंडरा का आकस्मिक निधन…. परिवार, समाज सहित क्षेत्र में शोक कि लहर…

पत्रकार साथी लोचन कंडरा के बड़े जीजाजी अशोक कंडरा का आकस्मिक निधन…. परिवार, समाज सहित क्षेत्र में शोक कि लहर…

August 12, 2026 0 By Central News Service


महासमुंद 12 अगस्त 2026// गरियाबंद जिले के ग्राम सिर्रीखुर्द (तरीघाट) निवासी अशोक कंडरा का 11 अगस्त 2026, मंगलवार को आक्समिक निधन हो गया। स्व श्री अशोक कंडरा जी महासमुंद खैरा निवासी पत्रकार साथी लोचन कंडरा (आदिवासी कंडरा समाज का मीडिया प्रभारी एवं जिला विज्ञापन प्रभारी हरिभूमि) के बड़े जीजाजी थे। उनके निधन से परिवार, समाज एवं क्षेत्र में शोक की लहर है।

लोचन कंडरा के अनुसार दिवंगत स्व: श्री अशोक कंडरा के लिए तिजनाहवन कार्यक्रम 13 अगस्त 2026, गुरुवार को रखा गया है। वहीं पचनाहवन कार्यक्रम 15 अगस्त 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे तालाब में आयोजित किया जाएगा।

शोकाकुल परिवार ने सभी परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।


शोकाकुल परिवार में पत्नी सुमित्रा कंडरा, माता ललिता कंडरा, पुत्र राहुल कंडरा, पुत्र-वधू राजा-वंद्रमोहिनी कंडरा तथा नाती युग, रुद्राक्ष सहित समस्त कंडरा परिवार शामिल हैं। कार्यक्रम ग्राम सिर्रीखुर्द (तरीघाट), जिला गरियाबंद (छ.ग.) में होंगे।