सशिमं में “आया सावन झूम के” कार्यक्रम का आयोजन… पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर हवन पूजन किया गया….
August 12, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 12 अगस्त 2026// सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में बालिका शिक्षा के तहत आया सावन झूम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर विद्यालय में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक कर पूजन, हवन एवं आरती किया गया ।
पूजन में आदर्श शिक्षा मंडल समिति के उपाध्यक्ष श्री मती संध्या शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा विद्यालय के दीदी/आचार्य, छात्र /छात्राएं एवं अभिभावकगण शामिल हुये l
पूजन के पश्चात् विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । जिसमें कु. याचना साहू एवं साथी द्वारा तोर हरियर लुगरा, यामिनी साहू एवं साथी द्वारा सावन में मोरनी, जीविका देवांगन एवं साथी द्वारा भीगी भीगी रातों में, वर्षा प्रजापति एवं साथी द्वारा बरसो रे मेघा, कुमकुम चक्रधारी एवं साथी द्वारा आगे है बरसात पीछे है तूफान, यामिनी साहू एवं वर्षा कन्नौजे द्वारा मेघा रे मेघा जैसे सावन पर आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी ।

इसके पश्चात विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा ने उद्बोधन में कहा कि बालिका शिक्षा बालिकाओं को साक्षर बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर, कुशल और सशक्त बनाता है। एक शिक्षित बालिका न केवल अपने बल्कि दो परिवारों और पूरे समाज का भविष्य सुधारती है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा द्वारा कार्यक्रम को संपन्न कराने वाले दीदी/ आचार्य, कार्यक्रम में शामिल होने वाले अभिभावकों का आभार प्रदर्शन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा कु. वैष्णवी साहू एवं कु.खुशी साहू द्वारा किया गया ।
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रांतीय बालिका शिक्षा प्रभारी आचार्या श्रीमती मनोज साहू विद्यालय के बालिका शिक्षा प्रभारी दुर्गेशनंदनी चंद्राकर, सरोजनी साव , किरण सोनी , गुरवारी सोनी , निशा गोस्वामी , टिकेश्वरी चंद्राकर , सरोजनी साव , तारणी गोस्वामी,उत्तरा सिन्हा, रितु साहू, श्वेता साहू, साक्षी घोड़ीचोरी, , नारायणी साहू, डॉली साहू एवं विद्यालय के समस्त दीदी/आचार्यों का सहयोग सराहनीय रहा ।



