छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक संपन्न, नये पेंशनरों का सम्मान और राज्य स्तरीय दिवस की रूपरेखा तय

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक संपन्न, नये पेंशनरों का सम्मान और राज्य स्तरीय दिवस की रूपरेखा तय

August 6, 2026 0 By Central News Service

रायपुर/महासमुंद ,छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ जिला शाखा महासमुंद की मासिक बैठक गुरुवार को संघ कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी ने की।
बैठक की शुरुआत नये पेंशनर साथियों के स्वागत से हुई। कमल नारायण चंद्राकर, चंचला गुप्ता, छाया रंगारी, राम नारायण ध्रुव और राधेश्याम निषाद का गुलाल लगाकर, श्रीफल भेंट कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान नये सदस्यों ने अपने सेवा काल के अनुभव भी साझा किए।
इसके बाद इस माह जन्मदिन मनाने वाले पेंशनरों बोध राम साहू, हरक राम चंद्राकार, के.के. हनुमंता, पी.सी. पुरोहित और श्रीमती कुंती देवांगन का पुष्पगुच्छ व श्रीफल देकर जन्मदिन मनाया गया। सावन माह होने के कारण श्रीमती कुंती देवांगन ने भगवान भोले शंकर का भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय किया।

बैठक में संघ के संरक्षक के.आर. चंद्राकर ने पेंशनरों से संबंधित धारा 49क के विलोपन की जानकारी दी। इस निर्णय पर सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और संघ के संघर्ष को याद करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर भी चर्चा की।

संघ की ओर से पेंशनरों को अपने बैंक खाते को पेंशनर CPP नवीन योजना खाते में स्थानांतरित कराने की जानकारी भी दी गई।

जिलाध्यक्ष डॉ. गोस्वामी ने 17 दिसंबर 2026 को राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस महासमुंद में भव्य रूप से मनाने के लिए रूपरेखा तय की। समारोह को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया और सभी पेंशनरों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के अंत में स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त तुमगांव निवासी दिवंगत पेंशनर साथी अवध राम निषाद को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक का आभार प्रदर्शन कार्यालय सचिव बी.आर. ध्रुव ने किया।

उपस्थिति
बैठक में के.आर. चंद्राकर, बी.आर. देवांगन, बंशी लाल चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, राम कुमार चंद्राकर, रामकुमार साहू, बलराम ध्रुव, आर.के. वर्मा, तेजराम साहू, छविराम दीवान, चिंतामणि चंद्राकर, सतीश पांडे, राजेंद्र कश्यप, रघुनाथ सिन्हा, राजेंद्र इंगोले, गायत्री साहू, धनेश्वर सिन्हा, महेश शर्मा, गोकुल राम साहू, मधु शर्मा, डी.सी. राव, भानु प्रसाद सूर्यवंशी, पवन देवांगन, गजानंद चंद्राकर, ओंकार प्रसाद चंद्राकर, एम.पी. साहू, डी.पी. चौधरी, शिवकुमार ध्रुव, नरेंद्र महोबिया, गुहन लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।