“तिया दा मेला” धूमधाम से आयोजित, गिद्दा-बोलियों से गूंजा रामगढ़िया भवन

“तिया दा मेला” धूमधाम से आयोजित, गिद्दा-बोलियों से गूंजा रामगढ़िया भवन

August 7, 2026 0 By Central News Service

रायपुर | रामगढ़िया सेवक सभा की महिला विंग द्वारा “तिया दा मेला” का आयोजन आज रामगढ़िया भवन, टाटीबंध में बड़े उत्साह के साथ किया गया।

महिला विंग की अध्यक्ष प्रीति मुद्दार ने बताया कि सावन के महीने में पारंपरिक तीज त्योहार को ध्यान में रखते हुए इस मेले का आयोजन किया गया। मेले में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गिद्दा और बोलियों से हुई, जिसने पूरे माहौल को पंजाबी रंग में रंग दिया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए कई प्रकार के पारंपरिक खेल, मनोरंजक गेम्स और आकर्षक स्टाल भी लगाए गए। मेले की खास आकर्षण पंजाबी व्यंजनों का स्टाल रहा, जहां स्वादिष्ट पकवानों का सभी ने आनंद लिया।

इस आयोजन में कंवलजीत कौर “सोनू”, नीतू भुई, अंशु राणा, सिमरन आसी, सिमरन ननेर, स्वीटी सग्गू, गीता भामरा, बबली जब्बल, स्वीटी हंसपाल, जसविंदर ददिहाल, जसप्रीत भामरा सहित समाज की अनेक गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

अध्यक्ष प्रीति मुद्दार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी सहयोगी महिलाओं और समाज के सदस्यों का धन्यवाद भी किया।

मेला दिनभर हंसी-खुशी, गीत-संगीत और पंजाबी परंपरा के रंगों से सराबोर रहा।