7 जून को प्रदेशभर में महावृक्षारोपण, हर परिवार लगाएगा एक पेड़
June 4, 2026रायपुर, 04 जून 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू के नेतृत्व में 07 जून 2026 को प्रदेशभर में महावृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण अभियान चलाया जाएगा।
डॉ. साहू ने समाज की सभी इकाइयों, परिक्षेत्रों, जिला समाजों और प्रकोष्ठों से आह्वान किया है कि हर परिवार कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन और जल संकट से निपटने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम है।
प्रदेश साहू संघ ने समाजजनों से वृक्षारोपण की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर जनजागरूकता बढ़ाने की अपील भी की है। साथ ही वर्षा ऋतु से पहले घरों में सोख्ता निर्माण, वर्षा जल संचयन और जल के विवेकपूर्ण उपयोग पर जोर दिया गया है।
डॉ. साहू ने कहा कि एक पेड़ के संकल्प से ही हरित छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। यह जानकारी आई.टी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू ने दी।


