कनौजिया स्वर्णकार समाज कल्याण, जिला रायपुर की कार्यकारिणी का विस्तार, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनीत

कनौजिया स्वर्णकार समाज कल्याण, जिला रायपुर की कार्यकारिणी का विस्तार, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनीत

June 2, 2026 0 By Central News Service


दिनांक: 02 जून, 2026
रायपुर

कनौजिया स्वर्णकार समाज कल्याण जिला रायपुर की कार्यकारिणी का विस्तारीकरण रविवार को संतोषी नगर स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में रायपुर शहर के लिए युवा अध्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। युवा अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सोनी तथा महिला अध्यक्ष पद पर ज्योति सोनी को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

इसके साथ ही संगठन को ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से संतोषी नगर, गुढ़ियारी, पंडरी और रायपुरा के लिए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई:

  • संतोषी नगर ब्लॉक अध्यक्ष: राजेंद्र सोनी
  • गुढ़ियारी ब्लॉक अध्यक्ष: चिरंजीव सोनी
  • पंडरी ब्लॉक अध्यक्ष: वीरेंद्र सोनी
  • रायपुरा ब्लॉक अध्यक्ष: लालाराम सोनी (पप्पू)

सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कनौजिया स्वर्णकार समाज कल्याण जिला रायपुर के अध्यक्ष एवं सचिव के मार्गदर्शन में समाजहित में कार्य करेंगे।

बैठक में समाज के संरक्षक देवी प्रसाद सोनी, अध्यक्ष पन्नालाल सोनी, उपाध्यक्ष ललित सोनी, सचिव गणेश सोनी, सहसचिव संजय सोनी व चिरंजीव सोनी सहित महेंद्र कुमार सोनी, यशवंत सोनी, संतोष कुमार सोनी, कुमार सोनी, ननकू सोनी, संतु सोनी, प्रवीण सोनी, ऋषभ सोनी, मंथन सोनी, चितरंजन सोनी, शंकर सोनी, संतोषी सोनी, गिरजा सोनी, नंदा सोनी, उमा सोनी, सतरूपा सोनी, राही सोनी, सुरुचि सोनी, प्रभा सोनी एवं समाज के अन्य गणमान्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।