नागपुर से हो रहा था सट्टा का संचालन,ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़,सरगना गिरफ्तार…

नागपुर से हो रहा था सट्टा का संचालन,ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़,सरगना गिरफ्तार…

May 31, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 31 मई 2026/ थाना सांकरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भगतदेवरी में नरेश निषाद के दुकान में नरेश निषाद एवं मनोहर मांझी IPL क्रिकेट मैच के दौरान रुपये पैसे का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा खेल/खेलवा रहे है ।

आरोपी नरेश निषाद, मनोहर मांझी के मोबाइल फोन की जांच कर, स्वीकारोक्ति में बताए कि, नागपुर के मधुसूदन से बात कर IPL क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाते थे एवं हार जीत का पेमेंट लोकल व्यक्ति के माध्यम से प्राप्त किया जाता था, फोन-पे के माध्यम से भी ग्राहकों से पैसे लिए जाते है, की जानकारी पर आरोपी नरेश निषाद एवं मनोहर मांझी, सट्टा संचालक एवं अन्य खेलने वाले के विरुद्ध थाना सांकरा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


थाना सांकरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के बाद अब कई अन्य बड़े सटोरिए और खाईवाल भी जांच के दायरे में हैं। पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड्स, व्हाट्सएप चैट और फोन-पे (PhonePe) के ट्रांजैक्शन डेटा को खंगालने पर पुलिस को कई संदिग्ध नंबर और लोकल एजेंटों के सुराग मिले हैं। नागपुर के मुख्य सट्टा संचालक मधुसूदन से जुड़े इस नेटवर्क के तार स्थानीय स्तर पर कई और खाईवालों से जुड़े होने की प्रबल आशंका है। पुलिस टीम अब इन संदिग्धों की धरपकड़ के लिए मोबाइल लोकेशन और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड के आधार पर कड़ियां जोड़ रही है, जिससे जल्द ही इस ऑनलाइन सट्टा रैकेट से जुड़े कुछ और बड़े चेहरों की गिरफ्तारी होने की पूरी संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी-
1- नरेश निषाद पिता जुनु निषाद 40 साल निवाशी भगत देवरी।
2- मनोहर मांझी पिता उत्तम मांझी 38 साल निवासी नवागांव टुकड़ा सांकरा।
3- मधुसूदन ठाकरे पिता राजेंद्र ठाकरे 40 साल निवास जैताला नागपुर महाराष्ट्र (संचालक)।

जप्त सामग्री-
01- एक नग लैपटॉप।
02- मोबाइल 10 नग।
03- नगदी रकम 1500 रूपये।