दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान कि मौत, परिवार एवं पुलिस विभाग में शोक कि लहर….

दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान कि मौत, परिवार एवं पुलिस विभाग में शोक कि लहर….

May 31, 2026 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

महासमुंद 31 मई 2026// जिले मे नेशनल हाइवे 53 पर सांकरा थाना क्षेत्र के बल्दीडीह स्थित जोंक नदी के पास आज रविवार दोपहर 12 से 1 बजे के बिच एक दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ पुलिस के एक हवलदार की मौत हो गई। ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार हवलदार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान दयासागर भोई के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस में हवलदार पद पर पदस्थ थे और वर्तमान में थाना बागबाहरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वे किसी कार्य से बल्दिडीह की ओर से सांकरा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान बल्दीडीह के पास उनकी मोटरसाइकिल विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

मामले पर सांकरा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी ने बताया की हादसे की सूचना मिलते ही सांकरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के पिथौरा भेजा है। जहाँ पंचनामा तैयार कर पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा ट्रक चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ईधर घटना की खबर मिलते ही परिवार एवं पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।साथी पुलिसकर्मियों और परिचितों ने दयासागर भोई के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वहीं क्षेत्र में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।