रायपुर में राष्ट्रीय आम महोत्सव: मैंगो व्यंजन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
May 31, 2026CNS”रायपुर, 30 मई 2026: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विभाग एवं प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे राष्ट्रीय आम महोत्सव में शनिवार को मैंगो व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध शेफ आकांक्षा राय ने निर्णायक एवं मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागियों को आम से बनने वाले लज़ीज व्यंजनों की रेसिपी साझा की और लाइव प्रशिक्षण भी दिया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं जय हरीतिमा लेडिस क्लब, आईजीकेवी रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती ममता चंदेल ने पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता परिणाम:
- प्रथम पुरस्कार: शंपा यादव
- द्वितीय पुरस्कार: अंशिका नायक
- तृतीय पुरस्कार: सान्वी नायडू
सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र और गिफ्ट वाउचर दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन एंकर श्वेता ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संस्था अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मी यादव, डॉ. अनिल चौहान, सर्वत्र सेठी, मनीषा त्रिवेदी, शिल्पी नागपुरे, राम खटवानी, डी.के. तिवारी, दलजीत बग्गा, एस.के. टांग सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि 30 मई को महोत्सव का समापन होगा। समापन दिवस पर सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए मैंगो फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।


